{"_id":"633336a965f6fa79406478e0","slug":"village-heads-staged-a-sit-in-protest-against-the-functioning-of-the-police-rudrapur-news-hld4771639171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना
विज्ञापन
थाना परिसर में दरी बिछाकर धरने पर बैठे ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। प्रधान पति के साथ गालीगलौज, धमकी व रंगदारी मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रधान संघ ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
सोमवार की रात ग्राम पंचायत लखनऊ की प्रधान कंवलजीत कौर के घर पर पहुंचे कार सवार कुछ युवकों ने उनके पति रविंद्र सिंह के साथ गालीगलौज करते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर अन्य परिजन और कई ग्रामीण आ पहुंचे। लोगों ने कार सवार स्थानीय निवासी देवेंद्र चौधरी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रधान पति रविंद्र सिंह ने देवेंद्र चौधरी और रिंकू गुप्ता सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 452 व 504 में रिपोर्ट दर्ज कर कर देवेंद्र को रात में ही धारा 41 में नोटिस तामील करा कर छोड़ दिया। मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले 30 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और प्रतिनिधियों ने थाने पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया और मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष राजेश पांडेय ने तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की बात कही जिस पर ग्राम प्रधान संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने थाना परिसर में ही दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था। धरने पर बैठने वालों में ग्राम प्रधान कमलजीत कौर, मीना चौधरी, परमजीत कौर, गुरविंदर सिंह विर्क, शराफत अली मंसूरी, संजय चौधरी, शफीक अहमद, नबी जान, मंगल सिंह, प्रमोद कंबोज, गुरनाम सिंह, महेंद्र सैनी, राजेश बजाज, मोहम्मद आलम आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे। संवाद