फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vijayadashami is a symbol of victory of truth over falsehood.

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है विजयदशमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Vijayadashami is a symbol of victory of truth over falsehood.
रुद्रपुर में विजयदशमी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते स्वयंसेवक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विजय दशमी पर आएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) की ओर से जनता इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने विजयदशमी को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह सात बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य शिक्षक अभिनव छाबड़ा ने आरएसएस के भगवा ध्वज का ध्वजारोहण किया। इसके बाद शस्त्र पूजन किया गया। नगर बौद्धिक प्रमुख रमाकांत ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया। धीरेंद्र भट्ट ने योग व्यायाम व दंड योग करवाया। वहां पर जिला संघचालक अशोक जायसवाल, पूर्व जिला संघचालक सुरेश गुप्ता, जिला सह कार्यवाह बरीत जी, विभाग बौद्धिक प्रमुख कैलाश त्रिपाठी, जिला नगर प्रचारक संजीव चौहान, नगर प्रचार प्रमुख राजेश सक्सेना, नगर प्रचारक त्रिभुवन, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह आदि थे। इधर पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों ने शस्त्र पूजन किया और लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। वहां पर एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ यातायात भूपेंद्र सिंह भंडारी, प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed