{"_id":"68a0dd53da9bed7cfa01736b","slug":"vijay-selected-for-asia-masters-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-130890-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स में फर्राटा भरेंगे विजय चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स में फर्राटा भरेंगे विजय चौधरी
Sun, 17 Aug 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
- उत्तराखंड से 22 महिला-पुरुष खिलाड़ियों का किया गया चयन
काशीपुर। तमिलनाडु में होने वाली एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उत्तराखंड से काशीपुर के विजय चौधरी (73) फर्राटा भरेंगे। इसके लिए वे रोज दौड़कर पसीना बहा रहे हैं।
पांच से नौ नवंबर तक तमिलनाडु में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसके लिए 10 दिन पूर्व देहरादून में चयन ट्रायल हुआ। इसमें 70 से अधिक आयु वर्ग में आर्य नगर निवासी पूर्व कोतवाल विजय चौधरी का चयन हो गया। इस आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड से इकलौते खिलाड़ी हैं। वे मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि वह 100, 200, 400 मीटर और 300 मीटर हर्डल में दौड़ेंगे। अब तक वह मास्टर्स नेशनल एथलेटिक्स में पांच स्वर्ण समेत 14 पदक जीत चुके हैं। बताया कि यह सूची सचिव प्रवीण जॉली ने जारी की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से पुरुष 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रमोद सिंह पाटनी, 40 से अधिक आयु वर्ग में योगबंर बिष्ट, 45 से अधिक आयु वर्ग में मईनुद्दीन, मोहन, 50 से अधिक आयु वर्ग में चंडीप्रसाद नौटियाल, घनश्याम आर्य, रविंद्र सिंह रावत, संजय गैरोला, संतोष कुमार, 55 से अधिक आयु वर्ग में दत्तराम भट्ट व गोपाल बिष्ट, सैम्युल चंद्रा, जितेंद्र सिंह, 60 से अधिक आयु वर्ग में विरेंद्र कुमार का चयन हुआ है। वहीं महिला वर्ग 35 से अधिक आयु वर्ग में संध्या भंडारी, सीमा कुंवर, सुधा रानी, किरन पाटनी, 40 से अधिक आयु वर्ग में अफसा जुबी, 45 से अधिक आयु वर्ग में कविता देवी, 60 से अधिक आयु वर्ग में उर्मिला राणा का चयन हुआ है।