{"_id":"6af7686e1b44ea341b0f596b","slug":"videos-of-filth-in-kashipur-circulating-on-social-media-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151352-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे काशीपुर की गंदगी के वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे काशीपुर की गंदगी के वीडियो
Sat, 14 Nov 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने के बाद सोशल मीडिया पर काशीपुर की गंदगी के वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। विपक्षी नेताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों से कूड़े के ढेर, नालियों में भरे कचरे और सड़कों पर फैली गंदगी के वीडियो पोस्ट कर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
वीडियो में कई जगहों पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के समय पर नहीं पहुंचने और कचरा लंबे समय तक पड़े रहने का भी दावा किया गया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि पुरस्कार मिलने के बाद भी धरातल पर हालात नहीं बदले हैं। शहर के कई मोहल्लों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच भी बहस छिड़ गई है। एक पक्ष इसे हकीकत बता रहा है तो दूसरा पक्ष इसे राजनीति से प्रेरित बता रहा है।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि निगम की गाड़ियां दिन में जरूरत पड़ने पर कई बार कचरा उठा सकती हैं लेकिन सड़क पर कचरा डालना गलत है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से सोशल मीडिया पर गंदगी की तस्वीरें दिखाने की बजाय लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि सभी लोगों को व्यक्तिगत राजनीति से ऊपर उठकर काशीपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से सफाई नहीं होने और समय पर कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंचने की सूचना तत्काल नगर निगम को देने की अपील भी की।