फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Video of assault with teenager goes viral in gadarpur

Udham Singh Nagar News: किशोर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 05:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Nov 2024 05:28 PM IST
सार

बाल दिवस के अवसर पर किशोर के साथ मारपीट करना एक राशन डीलर के बेटे को भारी पड़ गया। पीड़ित बालक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Video of assault with teenager goes viral in gadarpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गदरपुर में बाल दिवस के अवसर पर किशोर के साथ मारपीट करना एक राशन डीलर के बेटे को भारी पड़ गया। मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हरकत में आई पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। पीड़ित बालक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बीती बुधवार की रात सकैनिया रोड पर एक बिस्कुट के गोदाम के अंदर एक राशन डीलर के बेटे का एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब दस सेकेंड के वीडियो में राशन डीलर का बेटा एक 12 वर्ष के बालक से साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने से सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। वीडियो में बालक की बेरहमी से मारपीट को देखकर परिजनों में भी आक्रोश फैल गया। कई लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने बिना देरी किए वीडियो में दिखाई दे रहे वार्ड नंबर चार निवासी गौतम गगनेजा को थाने तलब कर लिया। थाने में पीड़ित और एक अन्य बालक के परिजनों ने गौतम गगनेजा के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि गौतम गगनेजा पूर्व में भी कई बालकों से मारपीट कर चुका है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गौतम गगनेजा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127(2) एवं 14(1)/3 बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। देर शाम आरोपी गौतम गगनेजा को निजी मुचलके पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed