Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   video of a Kashmiri youth selling shawls being mistreated has gone viral in kashipur

Uk: शॉल बेचने वाले कश्मीरी युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

Fri, 26 Dec 2025 01:10 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 26 Dec 2025 01:10 PM IST
सार

काशीपुर में शॉल बेचने वाले कश्मीरी युवक के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने अभद्रता की और विरोध करने पर पीट दिया। इस घटना का वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

विज्ञापन
video of a Kashmiri youth selling shawls being mistreated has gone viral in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर में शॉल बेचने वाले कश्मीरी युवक के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने अभद्रता की और विरोध करने पर पीट दिया। इस घटना का वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पीड़ित की तहरीर और वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

कश्मीर निवासी बिलाल करीब नौ वर्षों से उत्तराखंड में निवास कर रहा है। वह शॉल बेचने का काम करता है। उसने 25 दिसंबर को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने 22 दिसंबर को वीरभूमि एनक्लेव के सामने उसे रोककर अभद्रता की और दुर्व्यवहार करते हुए नारे लगाने के लिए जोर देने लगे।

विज्ञापन

उन्होंने उसे पीटा और घटना का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में उसने 25 दिसंबर को लिखित शिकायत कोतवाली में दी। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 24 दिसंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें काशीपुर के कुछ युवक कश्मीर मूल के बिलाल के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे थे। यह घटना 22 दिसंबर की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही, पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी ने कहा कि ऐसे कृत्य करना और उसकी वीडियो को प्रसारित करना गैर कानूनी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखने में आया है कि मामले की वीडियो हटाने के बावजूद कुछ अकाउंट पर वीडियो अभी भी प्रसारित की जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रकरण में निष्पक्ष एवं गहन विवेचना की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed