{"_id":"699de690bc907997480c4068","slug":"vehicles-running-on-roads-without-fitness-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-137672-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बगैर फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बगैर फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे वाहन
Tue, 24 Feb 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। वाहन संचालक वाहन चलाने में किस कदर लापरवाही बरत रहे हैं, इसकी तस्दीक परिवहन विभाग की कार्यवाही से हो रही है। हर महीने बगैर फिटनेस के वाहन चलाने के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं।
बगैर फिटनेस के वाहन को चलाने से हादसे का अंदेशा रहता है। इस बात की जानकारी होने के बाद भी वाहन संचालन अनदेखी कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जनवरी तक बगैर फिटनेस के वाहन चलाने के 1665 मामले पकड़े हैं। बीते जनवरी में ही बगैर फिटनेस वाले वाहन चलाने के 204 मामले सामने आए थे।
इंसेट
चल रहे खराब यांत्रिक दशा वाले वाहन
वाहन संचालक इतने लापरवाह हो गए हैं कि खराब यांत्रिक दशा वाले वाहनों का भी संचालन हो रहा है। परिवहन विभाग ने अप्रैल से बीते 31 जनवरी तक दस महीने में खराब यांत्रिक दशा वाले 61 वाहन पकड़े हैं। जनवरी में ही आठ मामले सामने आए थे। वाहन संचालक यात्रियों और वाहन के स्टाफ (चालक-परिचालक) की जिंदगी की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
चेकिंग के दौरान वाहनों की फिटनेस मुख्य रूप से देखी जाती है। बगैर फिटनेस और खराब यांत्रिक दशा वाले वाहनों के संचालन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। - नवीन सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रुद्रपुर