{"_id":"685ef1be94c6527b24038028","slug":"vehicle-collided-with-a-dumper-kashipur-bdo-narrowly-escaped-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-126495-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डंपर से टकराया वाहन, बाल बाल बचे काशीपुर के बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डंपर से टकराया वाहन, बाल बाल बचे काशीपुर के बीडीओ
Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। सरकारी बैठक में शिरकत करने रुद्रपुर जा रहे काशीपुर के बीडीओ का सरकारी वाहन बाईपास पर डंपर से टकरा गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें बीडीओ बच गए लेकिन चालक के गंभीर चोटें आईं हैं।
शुक्रवार को काशीपुर के बीडीओ कमल किशोर पांडेय सरकारी वाहन से जिला मुख्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। वाहन किशोर कुमार चला रहा था। दोपहर 12:45 बजे गदरपुर बाईपास मार्ग पर चालक किशोर कुमार ने रुद्रपुर की ओर जा रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और डंपर से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रुद्रपुर की ओर जा रहे वाहन का मुंह काशीपुर की ओर हो गया और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन में लगे एयरबैग खुल गए लेकिन चालक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वाहन में पीछे की सीट पर बैठे बीडीओ कमल किशोर पांडेय सकुशल बच गए। उन्होंने तत्काल हादसे की सूचना आपातकालीन सेवा और विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग सेवा के प्रभारी शुभम शुक्ला और पुलिस की चीता मोबाइल टीम मौके पर पहुंच गई। घायल चालक किशोर और बीडीओ कमल किशोर पांडेय को जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान बाइपास मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद क्रेन बुलाकर वाहन को महतोष पुलिस चौकी के परिसर में खड़ा कराया गया।