{"_id":"68488d5a5f49aa31130ef5d1","slug":"veda-chanting-i-mahakaleshwar-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109906-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में गूंजे वेदों के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में गूंजे वेदों के स्वर
Wed, 11 Jun 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे के तहत वेद-पुराण और नदी सभ्यता पर विशेष संवाद का आयोजन
खटीमा। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मंगलवार को नमामि गंगे के तहत वेद-पुराण और नदी सभ्यता पर विशेष संवाद का आयोजन हुआ। इस मौके पर सामूहिक योग का अभ्यास भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की प्रेरणा से यह अभियान संचालित हो रहा है। योग विज्ञान विभाग की ओर से राज्य में प्रतिदिन 300 शिविरों का संचालन किया जा रहा है। वेद, पुराण और उपनिषदों की भी चर्चा की जा रही है। खटीमा क्षेत्र में 56 योग शिविर आयोजित हो रहे हैं। डॉ. भट्ट ने कहा कि वेद, पुराण और योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक उत्तराखंड के विभिन्न तीर्थस्थलों और मंदिर परिसरों में इस प्रकार के संवाद आयोजित करने का उद्देश्य जनमानस को अपनी जड़ों से दोबारा जोड़ना है। वहां पर जीवन धामी, डॉ. मोनिका भैसोड़ा, डॉ धीरज बिनवाल, ललिता, विवेक रस्तोगी, हरीश ओझा, तारा बिष्ट, जयंती चंद, गरिमा पांडे आदि थे।