{"_id":"62f9340eb23a343d3804a98d","slug":"various-organizations-and-school-children-took-out-the-tricolor-yatra-in-kashipur-kashipur-news-hld4724357112","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में विभिन्न संगठनों और स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में विभिन्न संगठनों और स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
बाजपुर में तिरंगा यात्रा निकालते सिख समाज के लोग। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर उलेमाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन सलामी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उलेमाओं ने देशभक्ति तराने और मुल्क की शान बयां की। यात्रा मोहल्ला अल्ली खां से शुरू होकर किला बाजार, मुख्य बाजार होते हुए एमपी चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। वहां तमाम उलेमाओं और मस्जिदों के इमामों के अलावा पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, ईदगाह कमेटी अध्यक्ष हसीन खान, अशरफ सिद्दीकी, जावेद खान, डॉ. एमए राहुल, मोबीन खान, मुजीब एड, अब्दुल कादिर आदि थे।
इधर नगरनिगम, प्रशासन और काशीपुर क्लीन एवं ग्रीन संस्था के संयुक्त तत्वावधान पर निगम परिसर से तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। रैली को मेयर ऊषा चौधरी, एसपी चंद्रामोहन सिंह और उद्यमी योगेश जिंदल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वहां नगरायुुक्त विवेक राय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सीओ वीर सिंह, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, एसएनए आलोक उनियाल, फईम खां, विकास शर्मा, क्लीन ग्रीन संस्था के संस्थापक अजय चौधरी, अध्यक्ष सर्वेश बंसल आदि थे।
उधर श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कार्बेट व इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें पंथ रतन बाबा हरवंश सिंह एकेडमी व श्री गुरुनानक गर्ल्स व ब्याज के छात्रों ने शिरकत की। वहां पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, प्रधानाचार्य सुरुचि सक्सेना, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, देवेंद्र जिंदल, बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा हरि सिंह आदि थे।
विज्ञापन
बाजपुर रोड स्थित एससी गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज ने तिरंगा यात्रा निकाली। साथ ही एचडीएफसी की ओर से संस्थान में 50 पौधे रोपे। वहां यहां डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. केवल कुमार, पीके बख्शी, डॉ. निमिषा अग्रवाल, अभिषेक साहनी, अमित अरोरा मौजूद रहे। रोटरी क्लब सदस्यों ने जीबी पंत इंटर कॉलेज के छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। वहां क्लब अध्यक्ष राजीव खरबंदा, उदित अग्रवाल, प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक आदि थे।
राउमा विद्यालय मानपुर के विद्यार्थियों ने फिरोजपुर ग्राम तक पथ संचलन व तिरंगा यात्रा निकाली। वहां रामेंद्र कुमार झा, मोहनलाल, अजय कुमार, नाजली बानो, अर्चना मौजूद रहीं। अकाल एकेडमी तेलीपुरा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यहां मनिंदर कौर, प्रधान ओंकार सिंह आदि थे।
जामा मस्जिद मदरसा ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान
खटीमा। जामा मस्जिद परिसर में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को देश के प्रति जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। लोगों में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के माध्यम से देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना और देश के लिए प्रेम जागरूक करना है। साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है। इसका जीता जागता उदाहरण हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संपूर्ण देश में देखने को मिल रहा है। इस मौके पर जामा मस्जिद खटीमा के सदर नजमूल हसन खान, जामा मस्जिद सचिव एवं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सदस्य इकबाल अहमद इदरीसी, उपसचिव रहीस अंसारी रहमानिया स्कूल के प्रधानाचार्य आसिफ अली, मदरसे के कारी आलम तहसिनी और मस्जिद के इमाम इरफान रसूल के अलावा मदरसे में अध्ययनरत बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। संवाद
आज भव्य रूप में निकाली जाएगी प्रभात फेरी
काशीपुर। देश की आजादी के बाद से स्वतंत्रता दिवस पर नियमित रूप से निकाली जाने वाली प्रभात फेरी इस वर्ष भव्य रूप में निकाली जाएगी। प्रभात फेरी के संयोजक विमल गुड़िया ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह छह बजे पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटे नीम के नीचे से प्रभात फेरी शुरू होगी जो रामधुन के साथ मुख्य बाजार, एमपी चौक, एससी गुड़िया मार्ग होते हुए वापस छोटे नीम के नीचे राष्ट्रगान के साथ संपन्न होगी। संवाद

काशीपुर के अकाल एकेडमी तेलीपुरा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र तिरंगा यात्रा निकालते। संवा?- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में तिरंगा रैली निकालते मुस्लिम धर्मगुरु और अन्य लोग। संवाद- फोटो : KASHIPUR