फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   varification is not completed in district yet.

जिले में ही नहीं हो पाया वात्सल्य योजना के आवेदनों का सत्यापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
varification is not completed in district yet.
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के आवेदनों का सत्यापन करने का पूरा काम नहीं हो सका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी 17 जुलाई को वात्सल्य योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नायब तहसीलदार की ओर से 200 आवेदनों का सत्यापन किया जाना है। उसके बाद डीएम लाभार्थियों की सूची शासन को भेजेंगे। मार्च 2020 के बाद कोविड-19 व अन्य बीमारियों से माता-पिता या दोनों में से किसी एक की मृत्यु होने पर 21 साल तक के प्रभावित बच्चों को वात्सल्य योजना से जोड़ा जाएगा। जिले में अभी तक 200 लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भर दिए हैं।
विज्ञापन

जबकि चाइल्ड लाइन टीम ने जिले में अभियान चलाकर 157 बच्चों के परिवारों से संपर्क किया। जानकारी के मुताबिक 17 जून को ही योजना का जिओ विभाग में पहुंचा। इसमें योजना से जुड़ने के लिए नायब तहसीलदार की ओर से फार्म का सत्यापन होना जरूरी है। जबकि 26 जून को डीएम ने भी ब्लॉकों के एसडीएम को निर्देशित किया है। वर्तमान तक विभाग में नायब तहसीलदार रुद्रपुर की ओर से मात्र दो फार्म सत्यापित कर विभाग को दिए गए हैं। जिले के सभी 200 फार्मों के सत्यापन होने के बाद ही डीएम के माध्यम से शासन को सत्यापित रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद बच्चों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र, बाल विकास परियोजना, महिला एवं बाल विकास विभाग या जिला प्रोवेशन विभाग से फार्म ले सकते हैं। आवेदन के सत्यापन की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार को दी गई है। उनकी ओर से जब आवेदन सत्यापित होकर आएंगे तब शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वर्षा खरबंदा, जिला प्रोवेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed