{"_id":"5845c3954f1c1be259448606","slug":"valley-fog-lapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में भीषण कोहरा, नहीं हुए धूप के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में भीषण कोहरा, नहीं हुए धूप के दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के आगोश में तराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सर्दी ने सोमवार को दस्तक दे दी है। मौसम ने भीषण कोहरे के साथ पहला झटका दिया। सुबह करीब 11 बजे तक रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। इससे तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई। धूप के भी दर्शन नहीं हुए। स्कूली बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास नहीं हो रहा था, लेकिन सोमवार को एकाएक भीषण कोहरे ने पूरी तराई को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक बढ़ी ठंड से लोगों का कारोबार भी अन्य दिनों के मुकाबले कम रहा। बाजारों में भी रौनक नहीं थी, वहीं धूप न निकलने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग दोपहर तक घरों में ही रहे।
विज्ञापन
सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से फिर कोहरा छाने लगा। रुद्रपुर से सटे लालपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, किच्छा आदि क्षेत्रों में भीषण कोहरा छाया रहा, जबकि सितारगंज, खटीमा में भी सोमवार सुबह भारी कोहरा रहा। सुबह वाहन चालकों को भी अपने वाहनों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। सड़क पर 50 मीटर की दूरी पर स्थित कोई भी वस्तु नजर नहीं आ रही थी। मौसम अधिकतम 22.2, न्यूनतम 12.7 रहा।
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में पड़ने वाले घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रुद्रपुर यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ओवरस्पीड वाहन चालकों पर डंडा चलाने के साथ ही गाड़ियों में लगे रिफ्लेक्टर और बैक लाइट पर भी विशेष नजर रखेगी।
ठंड के मौसम में तराई में पड़ने वाले घने कोहरे के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण वाहनों की ओवर स्पीड है। इसके साथ ही वाहनों में रिफ्लेक्टर, फॉग लाइट और बैक लाइट का न होना भी दुर्घटनाओं को निमंत्रण देता है, बड़े व्यवसायिक ट्रक और ट्रालों में इनका पूरी तरह अभाव देखा गया है।
सिडकुल से रोजाना निकलने वाले छोटे बड़े वाहन बिना इन साधनों के सड़कों पर फर्राटा भरकर कई लोगों की जिंदगी लील जाते हैं लेकिन इन सब पर अंकुश लगाने के लिए अब रुद्रपुर की यातायात पुलिस पूरी तरह तैयार हो गई है। रुद्रपुर की यातायात पुलिस सीपीयू के साथ मिलकर जहां गाड़ियों की ओवरस्पीड को रोकेगी वहीं गाड़ियों में लगे रिफ्लेक्टर, फॉग लाइट आदि पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। सोमवार से यातायात पुलिस की टीम ने यातायात निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में सिडकुल, तीनपानी, डिग्री कालेज और अन्य क्षेत्रों में सघन चेंकिंग अभियान चलाकर 20 ओवरस्पीड वाहनों के साथ ही 15 अन्य के खिलाफ कार्रवाई की।