फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Valentine day.

लोकतंत्र पर्व के आगे वैलेंटाइन डे का रंग रहा फीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Valentine day.
रुद्रपुर में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए फूल खरीदती कार सवार महिला। - फोटो : RUDRAPUR
प्रदेश में लोकतंत्र का पर्व विधानसभा चुनाव व वैलेंटाइन-डे एक साथ हुआ। इसमें लोकतंत्र के पर्व का रंग ज्यादा गाढ़ा रहा। ज्यादातर युवाओं ने मतदान के चलते घरों मे रहकर ही वैलैंटाइन-डे मनाया। सुरक्षा कारणों से भी लोग बाहर निकलने से हिचकते रहे। वहीं चुनाव के चलते इस बार युवाओं को राजनैतिक पार्टी विशेष से जुड़े गुंडों का खतरा नहीं दिखा।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान के साथ लोगों ने वैलेंटाइन-डे को मनाया। हर वर्ष की तरह इस बार वैलेंटाइन-डे कुछ फीका सा मालूम पड़ा। फूल मंडी पर लोगों की खासी भीड़ न होने से जयादा बिक्री भी नहीं हो सकी। वहीं शहर में घूमने वाली जगहों पर भी युवाओं की ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली। होटल, रेस्टोरेंट के बंद होने से भी शहर में युवाओं की चहल-पहल नहीं रही। संवाद
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर भारी पड़ा लोकतंत्र का दिन
काशीपुर। लोकतंत्र पर्व के आगे खासकर युवाओं में लोकप्रिय वैलेंटाइन डे का रंग इस बार फीका रहा। इस वर्ष युवा वैलेंटाइन डे मनाने के बजाय अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए उत्साहित नजर आए। खुलेआम प्यार का इजहार करते हुए कोई भी जोड़ा नहीं देखा गया। पार्क भी सूने देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीनएंजर्स में लोकप्रिय और पूरे साल भर इंतजार के बाद 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे का रंग इस वर्ष लोकतंत्र पर्व के आगे फीका नजर आया। वैलेंटाइन डे के मौके पर इधर-उधर रेस्टोरेंट, बाग-बगीचों में टीनएंजर्स अपने प्यार का इजहार करने के लिए बैठे नजर आ जाते थे।
साथ ही अपने दोस्त के लिए फूल या गिफ्ट हाथों में लिए आते-जाते दिखाई देते थे। वहीं इस बार ऐसा नजारा कहीं भी देखने को नहीं मिला। इसकी मुख्य वजह रहा 14 फरवरी को मतदान का दिन। युवा पीढ़ी जो प्रत्येक वर्ष वैलेंटाइन डे पर सुबह ही अपने-अपने मित्र से मिलने निकल पड़ती थी। वहीं इस बार युवा वैलेंटाइन डे मनाने के बजाय अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में सुबह से शाम तक मतदान कराने में जुटे रहे।

टीनएंजर्स ने वैलेंटाइन वीक मनाया। गिफ्टों और फूलों का आदान-प्रदान भी हुआ लेकिन आखिरी दिन वह अपने प्यार का अपने साथी से इजहार नहीं कर सके। इससे युवा वैलेंटाइन डे पूर्व की भांति नहीं मना सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed