फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   vaccine finished, people got angry

वैक्सीन खत्म, लोगों का हंगामा, फफककर रोई एएनम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
vaccine finished, people got angry
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र पर बृहस्पतिवार को वैक्सीन खत्म होने पर टीका लगवाने का इंतजार कर रहे सैकड़ों लोग भड़क उठे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर जनता के स्वास्थ्य के प्रति जवाबदेही का निर्वहन न कर पाने का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास के बावजूद हंगामा बढ़ने पर लोगों को वैक्सीन लगा रही एएनएम परेशान होकर फफककर रो पड़ी।
विज्ञापन

रुद्रपुर समेत जिलेभर में वैक्सीन की कमी के कारण केंद्रों पर पहुंचे सैकड़ों लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाई। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र पर भी वैक्सीन खत्म होने के कारण सुबह से वैक्सीन लगाने के लिए लाइन में खड़े लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पंजीकरण के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है और फिर चिलचिलाती धूप में इतनी दूर आकर टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी जब नंबर आया तो वैक्सीन खत्म होने की बात कहकर उन्हें लौटाया जा रहा है। हंगामा बढ़ने पर एएनएम दीपा जोशी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं हुए। इस पर परेशान होकर एएनएम दीपा फफककर रो पड़ीं। बाद में आक्रोशित लोग बगैर वैक्सीन लगवाए लौट गए। इधर, टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि जिले में वैक्सीन की कमी के कारण केंद्रों पर पहुंचे सभी को वैक्सीन नहीं लग पाई। शुक्रवार शाम तक जिले को करीब 40 हजार वैक्सीन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाने वालों की संख्या काफी अधिक थी। वैक्सीन की कमी के कारण केंद्र को सिर्फ 100 डोज ही मिल सकीं थी। मैंने अपने प्रयासों से डोज बर्बाद होने से बचाकर 110 लोगों को वैक्सीन लगाई। इसके बाद लोगों को काफी समझाया लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। इस पर मेरा धैर्य जवाब दे गया और फफककर रो पड़ी। हमारी ड्यूटी ही इसी काम की है, वैक्सीन मिलेगी तो हम लगाएंगे ही। - दीपा जोशी, एएनएम।
जिले में 1869 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
रुद्रपुर। जिले में बृहस्पतिवार को कुल 1869 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन की कमी के कारण सैकड़ों लोगों को बगैर टीका लगवाए लौटना पड़ा। 45 से 60 वर्ष उम्र के 1591 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 1533 ने पहली डोज व 58 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसी तरह 18 वर्ष से 44 वर्ष उम्र के सिर्फ 278 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। (संवाद)

दो लोग मिले कोरोना संक्रमित
रुद्रपुर। जिले मेें बृहस्पतिवार को दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि होम आइसोलेशन में रहे चार लोग स्वस्थ हो गए। जिले में मौत का आंकड़ा शून्य रहा। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में 1791 लोगों के सैंपल लिए। जिले में कोरोना के अब सक्रिय केस 55 रह गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed