फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vaccination Count Escaltes above 19 thousands

19 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vaccination Count Escaltes above 19 thousands
रुद्रपुर। जिले के टीकाकरण केंद्रों पर रविवार को चार दिन बाद पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज उपलब्ध होने पर टीका लगवाने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। जिलेभर में कुल 19 हजार, 628 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को ही जिले के लिए 50 हजार कोरोना वैक्सीन की डोज मिल गई थीं, लेकिन टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकी थीं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाई। टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में करीब 600 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिले में 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 6,010 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 2,533 ने पहली व 3,477 ने दूसरी डोज लगवाई। जबकि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 13 हजार, 618 लोगों को 52 केंद्रों पर वैक्सीन लगी। टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि सोमवार के लिए भी पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए 977 सैंपल लिए
रुद्रपुर। जिले में रविवार को दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि 10 संक्रमित लोग स्वस्थ हो गए। कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए जिलेभर में 977 लोगों के सैंपल लिए। जिले में अब कोरोना के 44 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed