{"_id":"69f10e98e6236f737f0ba619","slug":"v-guard-workers-standoff-ends-they-return-to-work-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-140689-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वी-गार्ड के श्रमिकों का गतिरोध थमा, काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वी-गार्ड के श्रमिकों का गतिरोध थमा, काम पर लौटे
Wed, 29 Apr 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। वी-गार्ड कंपनी के श्रमिकों का तीन दिनों तक चला धरना प्रदर्शन आखिरकार सफल रहा। वेतन बढ़ोतरी, ओवरटाइम भुगतान और अन्य सुविधाओं की मांग के लिए आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को मान लिया गया है।
मंगलवार को सभी श्रमिक काम पर लौट आए। श्रमिक पिछले कई दिनों से कंपनी के बाहर और गांधी पार्क में धरना देकर विरोध जता रहे थे। उनका कहना था कि लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई और ओवरटाइम का भुगतान भी नियमित रूप से नहीं हो रहा था।
इन मांगों के लिए श्रमिकों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी जिसके चलते उन्होंने धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। श्रम विभाग की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता हुई।
विज्ञापन
परिणाम स्वरुप श्रमिकों की प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई जिससे आंदोलन समाप्त हो गया। सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी ने बताया कि श्रम विभाग की पहल पर वार्ता सफल रही है।
कंपनी ने श्रमिकों की 90 फीसदी मांगों को स्वीकार कर लिया है। आने वाले समय में सरकार के नए श्रम कानूनों के अनुरूप वेतन बढ़ोतरी भी की जाएगी।
समझौते के तहत फिलहाल बोनस, महंगाई भत्ता और ओवरटाइम से संबंधित शर्तों को लागू करने पर सहमति बनी है।