फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttrakhand is in pre quarter final.

महाराष्ट्र से हार कर भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा उत्तराखंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uttrakhand is in pre quarter final.
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते खेल मंत्री। - फोटो : RUDRAPUR
नगर के खुदीराम बोस स्टेडियम में चल रही 31वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन बालक वर्ग में छत्तीसगढ़, उड़ीसा और बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी छाए रहे। जबकि मेजबान उत्तराखंड की बालक वर्ग की टीम ने महाराष्ट्र से पराजित होने के बावजूद अपने पूल में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्री क्वार्टर फाइनल के लिए जगह बना ली।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरे दिन बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम ने पंजाब को पराजित किया। इसके बाद मध्यप्रदेश ने पश्चिम बंगाल को, उड़ीसा ने जम्मू-कश्मीर को, गुजरात ने मणिपुर को, झारखंड ने केरल को, तेलंगाना ने चंडीगढ़ को, हिमाचल प्रदेश ने विदर्भ की टीम को, उत्तर प्रदेश ने गोवा को, तमिलनाडु ने पांडिचेरी को, मध्यप्रदेश ने पंजाब को, छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल को, गुजरात ने जम्मू-कश्मीर को, उड़ीसा ने मणिपुर को, हरियाणा ने केरल को हराकर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महाराष्ट्र की टीम ने कांटे की टक्कर में मेजबान उत्तराखंड की टीम को पराजित कर दिया लेकिन अपने पूल में त्रिपुरा को भारी अंतर से पराजित करने पर उत्तराखंड ने प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। अपने-अपने पूल में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा ने भी प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन

उधर बालिका वर्ग में पहला मैच यूपी और पांडिचेरी के बीच खेला गया जिसमें यूपी ने पांडिचेरी को पराजित कर दिया। इसके अलावा विदर्भ की टीम ने करेल को, पंजाब की टीम ने त्रिपुरा को, आंध्र प्रदेश की टीम ने मणिपुर को, भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम ने झारखंड को, दिल्ली की टीम ने महाराष्ट्र को, बिहार की टीम ने हिमाचल प्रदेश को, तमिलनाडु की टीम ने गुजरात को, हरियाणा की टीम ने मध्यप्रदेश को, छत्तीसगढ़ की टीम ने पश्चिम बंगाल को, उत्तर प्रदेश की टीम ने विदर्भ को, केरल की टीम ने पांडिचेरी को, पंजाब की टीम ने आंध्र प्रदेश को, मणिपुर की टीम ने त्रिपुरा को पराजित करके प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दो मैच जीतकर यूपी की टीम ने बालिका वर्ग में प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। देर शाम तक मैच जारी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
दिनेशपुर। खुदीराम बोस मिनी स्टेडियम में चल रही सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में युवा कल्याण व खेल मंत्री अरविंद पांडे ने दूसरे दिन भी स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शाम को पहुंचे मंत्री ने मैदान में जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्टेडियम में घूम कर भारी संख्या में मौजूद दर्शकों का भी अभिवादन किया। खेल मंत्री ने काफी देर तक मुख्य मंच पर बैठकर खेल का आनंद भी लिया। दूसरे दिन सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने स्टेडियम परिसर में स्थानीय पुलिस के साथ एक प्लाटून उत्तराखंड विशेष पुलिस के जवान को तैनात किया था। संवाद।

दिनेशपुर में भिड़तीं विदर्भ व केरल की खिलाड़ीं।

दिनेशपुर में भिड़तीं विदर्भ व केरल की खिलाड़ीं।- फोटो : RUDRAPUR

दिनेशपुर में भिड़ते महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी।

दिनेशपुर में भिड़ते महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed