फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarkhand News: man jumped into Kosi under the influence of alcohol

Udham Singh Nagar News: शराब के नशे में युवक ने कोसी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Sat, 21 Sep 2024 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 04:58 PM IST
सार

शराब के नशे में एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए कोसी नदी में पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान नदी किनारे बैठे लोगों ने युवक को नदी से सही सलामत निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन
Uttarkhand News: man jumped into Kosi under the influence of alcohol
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर पट्टी में शराब के नशे में एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए कोसी नदी में पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान नदी किनारे बैठे लोगों ने युवक को नदी से सही सलामत निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन

सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी संजीव कश्यप शनिवार की सुबह नशे की हालत में घर से नाराज होकर निकला था। इसके बाद वह यूपी क्षेत्र के ग्राम पट्टी कला घोसीपुरा स्थित कोसी नदी के पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान मंदिर में बैठे लोगों ने नदी में कूदकर युवक को बाहर निकाला।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kashipur News: छत से गिरकर मासूम की मौत, कोहराम मचा; परिजन बोले- कक्षा एक में पढ़ता था सानिध्य

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही संदीप का मां रोती हुई पहुंची और उसे अपने साथ घर ले गई। आसपास के लोगों ने बताया कि संदीप नदी में कूदने से पहले रोडवेज बस के नीचे आने का प्रयास कर रहा था। वहीं सुल्तानपुर पट्टी पुलिस भी सूचना मिलने पर पहुंच गई थी, लेकिन घटना यूपी क्षेत्र की थी इसलिए मसवासी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed