फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   child dies after falling from roof in kashipur

Kashipur News: छत से गिरकर मासूम की मौत, कोहराम मचा; परिजन बोले- कक्षा एक में पढ़ता था सानिध्य

Sat, 21 Sep 2024 04:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

घर की दो मंजिला छत पर खेल रहे मासूम की छत से गिर कर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
child dies after falling from roof in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में घर की दो मंजिला छत पर खेल रहे मासूम की छत से गिर कर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 

बीते शुक्रवार की देर शाम मोहल्ला टांडा उज्जैन के ढकिया गुलाबो छीना फार्म निवासी अनिल कुमार का बेटा सानिध्य उर्फ शुभम (7) अपनी बहन के साथ दो मंजिला घर की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते सानिध्य छत की रेलिंग से टकरा कर सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर परिजन मासूम को आनन-फानन में पहले सरकारी अस्पताल फिर मुरादाबाद रोड स्थित दो निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



ये पढ़ें- Pithoragarh: धामीगांव GIC में एक भी प्रवक्ता नहीं, 11 कक्षाओं को पढ़ा रहे तीन सहायक अध्यापक; विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन

इससे परिवार में कोहराम मच गया। इसी दौरान किसी ने 112 को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया वह कक्षा एक में पढ़ता था। बताया कि दोनों भाई-बहन छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान वह छत से गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed