{"_id":"680fd570136591fc0b08e77d","slug":"uttarakhand-team-leaves-for-national-handball-championship-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-124042-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम रवाना
Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कर्नाटक के परिवर्धना रेजिडेंशियल स्कूल श्री रंगापट्टनम मंड्या में 30 से चार मई तक 39वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भाग लेने उत्तराखंड की टीम रुद्रपुर से रवाना हो गई।
चैंपियनशिप में भाग लेने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों का चयन नैनीताल के खन्स्यु में 15 अप्रैल को हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और उत्तराखंड ओलंपिक संघ के समन्वय से हुआ था। इसमे पूरे प्रदेश से आए खिलाड़ियों में से 16 का चयन किया गया था। चुने गए खिलाड़ियों का मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण चल रहा था। सोमवार को सभी खिलाड़ियों को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने अपनी तरफ से खेल किट प्रदान किया।