फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Taekwondo Association awarded Best Event Organizer of the Year

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन को बेस्ट इवेंट ऑर्गेनाइजर ऑफ द ईयर से नवाजा

Thu, 29 Jan 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Taekwondo Association awarded Best Event Organizer of the Year
दिल्ली में अवार्ड प्राप्त करती कोषाध्यक्ष नेहा रावत। स्रोत-एसोसिएशन
काशीपुर। दिल्ली में उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन को बेस्ट इवेंट ऑर्गेनाइजर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है। इस दौरान प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

27 जनवरी को दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित इंडिया ताइक्वांडो की ओर से गाला अवॉर्ड्स 2025-26 का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व ताइक्वांडो सचिव महासचिव जियोंगकांग सियो और इंडिया ताइक्वांडो अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर ने उत्तराखंड एसोसिएशन कोषाध्यक्ष नेहा रावत को अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उत्तराखंड में ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो खेल के सफल आयोजनों, उत्कृष्ट प्रबंधन एवं निरंतर विकास का प्रतीक है। इसके अलावा उत्तराखंड के खिलाड़ियों निहाल देवली को जूनियर एथलीट ऑफ द ईयर, अंकित मेर को सीनियर एथलीट ऑफ द ईयर, नितेश सिंह को बेस्ट फाइटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महासचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण, आनंद बोरा, प्रदीप जोशी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed