फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Shooting Ball Under-17 Boys-Girls Team Selected

उत्तराखंड शूटिंग बॉल अंडर-17 बालक-बालिका टीम चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Shooting Ball Under-17 Boys-Girls Team Selected
उत्तराखंड शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। उत्तराखंड शूटिंग बॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में श्रीगुरुनानक पब्लिक स्कूल बसई पीरुमदारा (रामनगर) में उत्तराखंड शूटिंग बॉल की बालक-बालिका वर्ग की अंडर-17 टीम का चयन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के काशीपुर, जसपुर, रामनगर व हरिद्वार से लगभग 120 बालक - बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में काशीपुर से साक्षी बिष्ट, कुमार सरगम, रिद्धि पंडित, शानू, कोमल व शक्ति और जसपुर से महक अंसारी, रामनगर से निकिता सत्यवली, अंजलि बिष्ट, सृष्टि रावत व साक्षी और हरिद्वार से रंजना का चयन किया गया। बालक वर्ग में काशीपुर से अभिनव कोटिया, चंदन सिंह व विजय, जसपुर से हसन हमीदी व लक्ष्य प्रताप, कालागढ़ से लक्ष्य वर्मा, रामनगर से हितेश पंत, सूरज गौर, धीरज देवरानी, सुमित, मो. शान व मो. शोएब का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अतिरिक्त खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में काशीपुर से दीपिका सिंह, रामनगर से शिवानी रावत व बालक वर्ग में रामनगर से संदीप व मानस नेगी टीम में शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड शूटिंग बॉल के जनरल सेक्रेटरी अमित घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष बृजेश तिवारी, देवेंद्र दत्त शर्मा, राजेश बिष्ट, सूरज, सौरव सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed