फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand: Parvindra hoisted the tricolor on the highest peak of Africa

Uttarakhand: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर परविंद्र ने फहराया तिरंगा, नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश दिया

Wed, 29 Jan 2025 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 05:03 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस पर जसपुर क्षेत्र के एक युवा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया। 19340 फुट ऊंची चोटी पर उन्होंने महज पांच दिन में चढ़ाई करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
Uttarakhand: Parvindra hoisted the tricolor on the highest peak of Africa
परविंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर जसपुर क्षेत्र के एक युवा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया। 19340 फुट ऊंची चोटी पर उन्होंने महज पांच दिन में चढ़ाई करने में सफलता हासिल की। ग्राम बढ़ियोवाला निवासी परविंद्र सिंह (27) के अनुसार उन्होंने अपनी यात्रा 19 जनवरी को शुरू की थी। 21 जनवरी को केन्या के नैरोबी में उतरने के बाद 10 घंटे की बस यात्रा कर वह तंजानिया के मोशी शहर पहुंचे। यहां से 22 जनवरी को आठ किमी, 23 को 12 किमी, 24 को 14 किमी और 25 को 16 किमी की दूरी तय करके लक्ष्य की ओर बढ़े।

विज्ञापन

26 जनवरी की सुबह 6:40 बजे उन्होंने अफ्रीका की 19340 फुट ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर तिरंगा फहराया। उनका कहना है कि इसके माध्यम से उन्होंने नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान निशान साहिब का केसरिया झंडा फहराने का इतिहास भी रचा।

विज्ञापन

परवेंद्र ने इससे पहले माउंट शितिधर, माउंट फ्रेंडशिप पीक, मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालु और माउंट युनम जैसी चोटियों को भी फतह किया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में रशिया और आर्मेनिया की चोटियों को फतह करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed