{"_id":"66237d3431071ab05d05972b","slug":"uttarakhand-news-villagers-boycotted-elections-due-to-non-construction-of-roads-in-raipur-and-arjunpur-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरुखी से दिखी बेबसी: नहीं बनी बात...घर पर बैठे वोटर; इस वजह से ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरुखी से दिखी बेबसी: नहीं बनी बात...घर पर बैठे वोटर; इस वजह से ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार
Sat, 20 Apr 2024 02:09 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:09 PM IST
सार
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर और अर्जुनपुर गांव के लोगों ने सड़क का निर्माण नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार किया। एसडीएम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने।
विज्ञापन
voting
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर और अर्जुनपुर गांव के लोगों ने सड़क का निर्माण नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार किया। एसडीएम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 30 में 1218 में से सिर्फ 94 वोट ही पड़े।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि 30 साल से गांव के संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। एसडीएम मनीष बिष्ट, विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा गांव में गए। ग्रामीणों को समझने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। पीठासीन अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे तक 94 लोगों ने ही मतदान किया। बहिष्कार करने वालों में बलबिंदर सिंह, केवल सिंह, निर्मल सिंह, मलकीत सिंह, रमन सिंह, डॉ. गुरदेव सिंह, बसंत सिंह, जसवंत सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में दो बूथ ऐसे थे, जहां ग्रामीणों ने सड़क व पुल नहीं होने से मतदान नहीं करने की बात कही थी। कोपा बसंता में 17 वोट पड़े हैं। ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया गया है। निर्देश दे दिए हैं कि यहां अस्थायी पुल बनाएं। जिले में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। -उदयराज सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: वोटिंग में कमी...घरों से कम बाहर निकले वोटर, अपनी खामोशी से सियासी संदेश दे गया मतदाता
कोपा बसंता गांव के 831 वोटर भी नाराज
गूलरभोज में सड़क को लेकर नेताओं के वादों से नाराज ग्रामीणों ने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी नहीं की। 831 वोटरों में से सिर्फ 17 ईडीसी वोट डाले गए। हरिपुरा जलाशय के पार राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोपा बसंता बूथ संख्या 15 में कुल 831 वोटर हैं। इस बूथ में नया प्लाट, सेमलचौड़, कोपा बसंता, कोपा लाल सिंह, कोपा मुनस्यारी, शांतिपुरी, कट पुलिया, ककराला व निगलत्तिया खत्ता गांव के ग्रामीण मतदान करते हैं।
ग्रामीणों ने सड़क की बरसों पुरानी मांग पूरी नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि 70 के दशक में जलाशय निर्माण के बाद से यह गांव विकास की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है। वर्ष 2011 में गांव में बिजली की सुविधा मिलनी शुरू हुई। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की व जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा। वहां गोविंद लाल शाह, सूरज सिंह, प्रमोद सिंह, मुकेश नाथ, खड़क सिंह, सुनिधि कोरंगा आदि थे।