{"_id":"659920e1c36612f1a808c4a6","slug":"uttarakhand-news-udham-singh-nagar-has-been-shaken-by-double-and-quadruple-murders-2024-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: इन हत्याओं से दहला उत्तराखंड का यह जिला; लूट-एकतरफा प्यार के कारण गई जान, जानें ऐसे आठ बड़े मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: इन हत्याओं से दहला उत्तराखंड का यह जिला; लूट-एकतरफा प्यार के कारण गई जान, जानें ऐसे आठ बड़े मामले
Sat, 06 Jan 2024 03:52 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 06 Jan 2024 03:52 PM IST
सार
उत्तराखंड की शांत वादियों में अपराध का जहर घुल रहा है। जिससे उत्तराखंड की फिजाएं बदरंग हो रही हैं। वहीं, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में कई बड़ी वारदातें हुई हैं, इनमें हत्या, चोरी, डकैती, घोटाले जैसे मामले शामिल हैं। आइये जानते है घटनाओं के बारे में...
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की शांत वादियों में अपराध का जहर घुल रहा है। जिससे उत्तराखंड की फिजाएं बदरंग हो रही हैं। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में आए दिन चोरी, हत्या, चरस तस्करी समेत कई आपराधिक घटना घटित होती रहती है। इन्हीं में से कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Double Murder: मुख्यमंत्री ने जताया शोक, महंत श्री हरिगिरि ने सीएम धामी को दिया था आशीर्वाद, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
केस एक- बीते 29 दिसंबर को नानकमत्ता में डकैती के मकसद से एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरा जिला हिल गया था। पुलिस ने पांच दिन में ही घटना का खुलासा करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
केस दो- सात जनवरी 2018 को सितारगंज में पुरानी रंजिश के चलते नगर कीर्तन में दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। यह घटना बेहद चर्चा में रही थी। हाल में इस मामले में सात हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
केस तीन- जसपुर के भोगपुर गांव में 17 अगस्त 2021 को मां जीत कौर और उसकी बेटी परमजीत कौर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। तलाकशुदा पत्नी की दूसरी जगह शादी होने से नाराज होकर युवक ने साथियों के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था।
केस चार- 15 जून 2021 को रुद्रपुर के प्रीतनगर मलसी गांव में खेत में मेढ़ के विवाद में दो सगे भाईयों गुरकीर्तन और गुरपेज की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

केस पांच- एक सितंबर 2022 को काशीपुर में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती और उसकी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी खून से सने चाकू के साथ पुलिस चौकी पहुंच गया था। उसने दस साल पुराना प्यार ठुकराने पर आवेश में आकर हत्या की।
केस छह- सात जून 2023 को केलाखेड़ा के रंपुराकाजी में रुपये और रंजिश में जोगेद्रों और गुरमीत की नृशंस हत्या कर दी गई थी। दोनों की हत्या कर शवों के टुकड़ेनदी में बहा गए थे। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था

केस सात- दो अगस्त 2023 की रात रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में घर में घुसकर एक सनकी ने दंपती संजय और सोनाली की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। अभियुक्त ने एकतरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया था।
केस आठ- 25 नवंबर 2023 को काशीपुर के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी में तंत्रमंत्र के चलते पिता ने दो बेटियों की हत्या कर दी थी। दोनों पर पिता को ऊपरी साया होने का शक था। दोनों बेटियों को भूखा रखने के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने पिता अली हसन को जेल भेज दिया था।