फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Speeding bike rider hits tuk-tuk hard in Kichha

Uttarakhand: शराब तस्कर ने टुक-टुक को मारी जोरदार टक्कर, दो साल के बच्चे की मौत, पिता घायल, जानें मामला

Mon, 08 Jan 2024 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Jan 2024 05:29 PM IST
सार

किच्छा में तेज रफ्तार बाइक सवार शराब तस्कर ने सोमवार को एक टुक-टुक को टक्कर मार दी। टक्कर में टुक-टुक चालक के दो साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि चालक पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Speeding bike rider hits tuk-tuk hard in Kichha
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा में तेज रफ्तार बाइक सवार शराब तस्कर ने सोमवार को एक टुक-टुक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टुक-टुक पलट गया और टुक-टुक चालक के दो साल के मासूम बेटे की मौत हो गई जबकि डायलिसिस पर जी रहा पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक से शराब की थैलियां बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ग्राम इगरा थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी नंद किशोर पुत्र मनोहर लाल टुक-टुक चलाकर अपने परिवार का लालन पालन करता है। नंद किशोर के गुर्दे खराब होने के कारण उसे डायलेसिस करवाना पड़ता है। सोमवार को उसे रुद्रपुर के जिला अस्पताल में डायलेसिस करवानी थी तो पत्नी सरस्वती, अपने पुत्र लक्ष्य व ईश्वर (2) को भी अपने साथ अपने टुक-टुक पर ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि सिरसा थाना बहेड़ी की पुलिस चौकी के निकट उसके टुक-टुक को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टुक-टुक पलट गया और उसमें बैठे दो साल के मासूम ईश्वर की मौत हो गई, जबकि खुद नंद किशोर बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: उत्तराखंड के इन इलाकों में घरेलू गैस सिलिंडर का स्टॉक खत्म, 18 हजार लोगों के सामने खड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद बाईक सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद एक कार चालक ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नंद किशोर को हायर सेंटर रैफर किया।


सिरसा थाना बहेड़ी जिला बरेली पुलिस चौकी के प्रभारी कुशल पाल ने बताया कि बाइक से करीब 12 थैली कच्ची शराब मिली है। अनुमान है कि बाइक सवार शराब तस्कर शराब सप्लाई करने के बाद आ रहा होगा। किच्छा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर दी है। सूचना पर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed