फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: JE arrested for taking bribe in kashipur

Uttarakhand: दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया काशीपुर का जेई, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Fri, 05 Jan 2024 05:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Jan 2024 05:54 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर ब्लॉक के मनरेगा के संविदा जेई को मनरेगा के कार्यों के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: JE arrested for taking bribe in kashipur
काशीपुर का जेई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विजिलेंस की और से लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की टीम ने ऊधमसिंह नगर जिले में आज दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। काशीपुर ब्लॉक के मनरेगा के संविदा जेई को मनरेगा के कार्यों के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन नंबर-1064 पर शिकायत करते हुए कहा कि उसके द्वारा मनरेगा के तहत छह-सात कार्य किए गए है, जिन कार्यों के पैसें आंवटित करने की (एमबी) बनाने के एवज में काशीपुर ब्लॉक के जेई फहीन अहमद ने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: NOC के बदले मांगी नौ हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने ट्रैप कर सहायक लेखाकार को रंगे हाथों पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किए जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को काशीपुर ब्लॉक के जेई फहीन अहमद पुत्र रईश अहमद निवासी बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से दस हजाार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ब्लॉक कार्यालय काशीपुर में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूंछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed