फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Holi fever started rising in Rudrapur

Uttarakhand: रुद्रपुर में चढ़ने लगा होली का खुमार, होलियारों ने जबरदस्त राग गाकर लूटी महफिल; देखें वीडियो

Wed, 20 Mar 2024 06:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 20 Mar 2024 06:46 PM IST
सार

रुद्रपुर में शैल सांस्कृतिक समिति शैल परिषद की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया गया। जिसमें कुमाऊं के प्रसिद्ध होल्यारों ने विभिन्न रागों पर आधारित होलियां गाकर समां बांध दिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Holi fever started rising in Rudrapur
होली 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में शैल सांस्कृतिक समिति शैल परिषद की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया गया। जिसमें कुमाऊं के प्रसिद्ध होल्यारों ने विभिन्न रागों पर आधारित होलियां गाकर समां बांध दिया। हंसी ठिठोली के बीच रातभर होली गीतों पर लोग पिछोड़ा ओढ़े भी झूमते रहे।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम शैल भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ शैल परिषद के संरक्षक नवीन चंद्र पांडे, भारत लाल साह, अध्यक्ष गोपाल पटवाल, महामंत्री दिवाकर पांडेय, वरिष्ठ होलियार प्रभात साह, नरेंद्र पंत, संजय जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। हुक्का क्लब अल्मोड़ा के होलियार प्रभात साह ने राग यमन कल्याण में मलत-मलत भये लाल नयना, कन्हैय्या मत मारो नयना गुलाल सुनाया। हल्द्वानी से आए संजय जोशी ने राग काफी में गावो सुहागिन होरी, बरस की शुभ ऋतु अलबेली गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


नरेंद्र पंत ने राग जंगला काफी में सांची कहो मोसे बतीया बलम, राग खम्माज में बसंत बिष्ट ने आज राधे रानी चली ब्रिज नगरी, राज मंडल में धूम मची है आज सुनाया। राग रसिया में दिवाकर पांडे ने रंग डालूंगी मैं नंद जी के लालन पर, सावरा रंग लाल कर डारिहो गाकर सभीको झूमने पर मजबूर कर दिया। रात के अलग अलग पहरों में होल्यारों ने विभिन्न रागों पर होली गायन किया और रविवार की सुबह चार बजे राग भैरवी से बैठकी होली का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pantnagar: भाजपा नेता पर केस दर्ज, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभद्रता, धमकी देने के मामले में की कार्रवाई

तबले और हारमोनियम पर प्रभात शाह,धरनीधर पांडे, चंद्रेश पन्त, दिवाकर पांडेय, चित्रेश त्रिपाठी, बसंत बिष्ट, संदीप गोरखा ने संगत दी। वहां पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एलएम उप्रेती, हरीश पनेरू, समिति कोषाध्यक्ष डीके दनाई, महेश कांडपाल, संजीव बुधौरी, सतीश ध्यानी, मोहन सिंह बिष्ट, दिनेश बम, मोहन उपाध्याय, दुर्गा शाह, गीता भट्ट, सुधा पटवाल, विनीता पांडे, किरन बोरा सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed