फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Team arriving to install smart meters in Kelakheda faces opposition

Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध

Sat, 24 Oct 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 24 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Team arriving to install smart meters in Kelakheda faces opposition
केलाखेड़ा। नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को शुक्रवार को स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते टीम बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऊर्जा निगम की टीम निर्धारित प्रक्रिया के तहत केलाखेड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। तभी भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौके पर एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अकरम पठान ने कहा कि पहले से लगे और सही काम कर रहे मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे पहले निगम को विद्युत लाइन और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह ने कहा कि पुराने मीटर सही हैं फिर भी उन्हें बदला जा रहा है जिससे लोगों में नाराजगी है। जन आक्रोश को देखते हुए टीम को रोका गया। ऊर्जा निगम के जेई मोहम्मद फरहान ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी है लेकिन केलाखेड़ा में विरोध के कारण फिलहाल रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों से वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सभासद सरफराज अली, इसरत अली, भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि डालचंद पांडे, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष महेंद्र कालरा, नामित सभासद जितेंद्र चांनना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed