{"_id":"6adbb02d04f599ff7208ccb6","slug":"nepal-team-reached-the-final-after-defeating-tanakpur-khatima-news-c-236-1-ktm1001-116195-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टनकपुर को हराकर नेपाल की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टनकपुर को हराकर नेपाल की टीम फाइनल में
Sat, 24 Oct 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। देवसिंह पोखरिया की स्मृति में शारदा स्टेडियम, भट्टा में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गट्स एंड ग्लोरी टनकपुर स्टेडियम को 2-1 गोल से पराजित कर जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रथम हाफ में नेपाल के साहिल ने 20वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। गट्स एंड ग्लोरी टनकपुर स्टेडियम की तरफ से विवेक ने 35वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में धीरेंद्र ने एक गोल कर नेपाल को बढ़त दिला दी। साहिल मैन ऑफ द मैच रहे। वहां पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रवीण भंडारी, प्रेम पोखरिया, रंजीत मेहरा, पीयूष बोरा, बलवीर खोलिया, विक्की पोखरिया, विकास खोलिया, चंद्रशेखर भट्ट, डीके भट्ट, देवेंद्र खोलिया, नवीन चंद्र जोशी आदि थे। आज खटीमा और नेपाल के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।