फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: High alert in Udham singh Nagar regarding Haldwani violence

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा को लेकर यूएस नगर में हाई अलर्ट, बॉर्डर इलाकों पर बढ़ाई गई चेकिंग; दी चेतावनी

Fri, 09 Feb 2024 03:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 09 Feb 2024 03:36 PM IST
सार

हल्द्वानी में अवैध धार्मिक स्थल तोड़ने के दौरान हुई हिंसा के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में अलर्ट कर दिया है। जिले के सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। रामपुर बॉर्डर पर फोर्स वाहनों की चेकिंग कर रही है। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: High alert in Udham singh Nagar regarding Haldwani violence
यूएस नगर में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में अवैध धार्मिक स्थल तोड़ने के दौरान हुई हिंसा के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में अलर्ट कर दिया है। जिले के सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। रामपुर बॉर्डर पर फोर्स वाहनों की चेकिंग कर रही है। 

विज्ञापन


तलाशी के बाद वाहनों को जिले में आने दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी रोड पर हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रात्रि ड्यूटी का फोर्स दिन में बना रहेगा और दिन की ड्यूटी का फोर्स रात्रि बना रहेगा।
विज्ञापन

समस्त जिले में नाइट पास निरस्त कर दिया गया है। थानों में असलाह चेक कर राउंड पूरा भर लिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में किसी अराजक तत्व ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो आवश्यक बल प्रयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- ED Raids in Kashipur: भाजपा ने अमित सिंह को जिला मंत्री पद से हटाया, ईडी के छापे और गिरफ्तारी के बाद उठाया कदम
 

दो कंपनी और दो प्लाटून पीएसी को भेजा गया हल्द्वानी 
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल के साथ ही दो कंपनी और दो प्लाटून पीएसी को हल्द्वानी भेजा गया है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि थानों से फिलहाल फोर्स नहीं भेजी जा रही है। बाजपुर में  कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई जसवीर चौहान ने टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग की। इधर केलाखेड़ा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की दो टीमें थाना प्रभारी ललित मोहन रावल के नेतृत्व में मुख्य बाज़ार सहित ग्रामीण क्षेत्र में मुस्तैद रही। 

काशीपुर में पुलिस चौकन्नी
हल्द्वानी में बवाल होने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, सुल्तानपुर व केलाखेड़ा में पुलिस की सर्तकता बढ़ा दी गई है। फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बांसफोड़ान, कटोराताल, अल्ली खां, नई बस्ती, मुख्य बाजार समेत मुस्लिम बहुल क्षेत्र व प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात है। सीओ अनुषा बडोला के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। वहीं आईटीआई, बाजपुर, जसपुर आदि कोतवाली व थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांत है और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed