फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Herbicide capsule will make barren land fertile in pantnagar

Pantnagar News: बंजर हो रही जमीन को उपजाऊ बनाएगा हर्बिसाइड कैप्सूल, पंत विवि की शोध छात्रा को ऐसे आया विचार

Wed, 25 Sep 2024 11:59 AM IST
हीरा मेहरा सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद
सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Sep 2024 11:59 AM IST
सार

पंत विवि स्थित सीबीएसएच काॅलेज के रसायन विज्ञान विभाग में प्राध्यापक डाॅ. एमजीएच जैदी और डाॅ. समीना महताब के मार्गदर्शन में शोधरत छात्रा ज्योति माहेश्वरी ने कोकोपिट और आसानी से उपलब्ध बायो फाइबर से हर्बिसाइड कैप्सूल बनाया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Herbicide capsule will make barren land fertile in pantnagar
हर्बिसाइड कैप्सूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

देश में तेजी से बढ़ते औद्योगीकरण के चलते धीरे-धीरे जमीनें बंजर होती जा रही हैं। आने वाले समय में संकट उत्पन्न होगा कि बंजर जमीन को कैसे उपजाऊ बनाया जाए, ताकि उस पर खेती कर लोगों के अनाज की उपलब्धता पूरी होती रहे। इसके लिए पंत विवि की एक शोध छात्रा ने प्राकृतिक बायो फाइबर से सस्टेन रिलीज हर्बिसाइड कैप्सूल बनाने में सफलता हासिल की है।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित सीबीएसएच काॅलेज के रसायन विज्ञान विभाग में प्राध्यापक डाॅ. एमजीएच जैदी और डाॅ. समीना महताब के मार्गदर्शन में शोधरत छात्रा ज्योति माहेश्वरी ने कोकोपिट और आसानी से उपलब्ध बायो फाइबर से हर्बिसाइड कैप्सूल बनाया है। इससे किसानों को बंजर भूमि उपजाऊ बनाने के लिए जो कार्य दो चरणों में करना पड़ता था, वह अब कम समय में पूरा होगा। सासाथ ही श्रम और पैसों की बचत भी होगी। इस शोध कार्य को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने वूमन इन साइंस एंड इंजीनियरिंग ’किरन’ परियोजना के तहत शोध छात्रा ज्योति को फेलोशिप प्रदान की है। डीएसटी की ओर से यह फेलोशिप संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए 27 से 40 वर्ष की महिलाओं को प्रदान की जाती है। इतना ही नहीं, पंतनगर विवि अब इस नए शोध तकनीक का पेटेंट भी दाखिल करने जा रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bazpur News: नशे के 225 इंजेक्शन के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आया विचार
शोध छात्रा ज्योति ने बताया कि बढ़ते औद्योगीकरण से जमीनें बंजर होती जा रही हैं। इससे आने वाले समय में खेती कहां की जाएगी और लोगों के अनाज की उपलब्धता कैसे पूरी होगी। अब तक बाजार में उपलब्ध हर्बिसाइड या सोल्यूशंस सभी सिंथेटिक होते हैं जिनका कार्य बंजर जमीन को उपजाऊ बनाना होता है। उनको विचार आया कि वह बंजर जमीन में नमी उत्पन्न करने के लिए उसमें हर्बिसाइड का प्रयोग करेंगी। यह प्राकृतिक फाइबर नमी या पानी बहुत अधिक अपडेट करते हैं। उन्होंने उत्पाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की और कोकोपिट एवं प्राकृतिक फाइबर से सस्टेन रिलीज हर्बिसाइड कैप्सूल बनाने में सफलता हासिल कर ली। संवाद

ऐसे काम करेगा कैप्सूल
ज्योति ने बताया कि उन्होंने जिस फाइबर का प्रयोग किया है, वह एक ग्राम से 400 गुना नमी या पानी उत्पन्न करता है। बायो हाइड्रोजेल तकनीक से यदि इसे पेस्टीसाइड के साथ मिलाएंगे तो बंजर जमीन को नमी और आवश्यक पेस्टीसाइड दोनों मिलने से वह उपजाऊ बन जाएगी। बायो हाइड्रोजेल तकनीक के तहत किसान को खेत में सिर्फ कैप्सूल डालना होगा, जो घुलते ही नमी पैदा करेगा और आवश्यक खाद रिलीज कर देगा। इससे बंजर भूमि पुनः उपजाऊ और खेती के लायक हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed