फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Fifth State Games begins at Manoj Sarkar Sports Stadium rudrapur

Rudrapur: मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवें राज्य खेलों का आगाज, सांसद ने किया शुभारंभ; पहुंचे खिलाड़ी

Fri, 20 Sep 2024 02:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Sep 2024 02:04 PM IST
सार

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में पांचवें राज्य स्तरीय खेलों का आगाज हुआ। सांसद अजय भट्ट ने खेलों का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Fifth State Games begins at Manoj Sarkar Sports Stadium rudrapur
मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवें राज्य खेलों का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 

5वें उत्तराखंड राज्य खेल की मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में पारंपरिक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुरूआत हुई। 27 सितंबर तक चलने वाले खेल का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विशिष्ट अतिथि विधायक शिव अरोरा ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही खो-खो, हॉकी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी शुरू हो गई।

शुक्रवार को स्टेडियम परिसर में सांसद भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए टिहरी और अल्मोडा टीम का टॉस करने के साथ ही फुटबॉल पर किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत खिलाड़ियों के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर खेल सुविधाएं दी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश सरकार बच्चों व प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला स्तर व राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन कर उदीयमान खिलाड़ियों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन


खेल हमें अनुशासन सिखाता है, खेल में जीत-हार इतना महत्व नहीं रखता बल्कि खेल में प्रतिभाम करना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना, जोश व उत्साह से खेलने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक अरोरा ने राज्य खेलों के आयोजन के लिए सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। इसलिए इस राज्य स्तरीय खेलों से हमारे खिलाड़ियों को अवश्य लाभ मिलेगा। राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
ये पढ़ें- 
Pithoragarh News: व्यास घाटी के ग्रामीणों ने की दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन

राज्य से आने वाले सभी खिलाड़ियां, कोच, रेफरी की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर डीएम उदय राज सिंह, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडेय, महासचिव राज्य ओलंपिक संघ डॉ. डीके सिंह, जिलाध्यक्ष ओलंपिक संघ डॉ. नागेंद्र शर्मा, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विवेक सक्सेना, उपेंद्र चौधरी, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त हंसा मनराल, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भांगड़ा व कुमाऊंनी नृत्य ने मन मोहा
पांचवें राज्य खेल के आयोजन में छोलिया, कुमाऊंनी व भांगड़ा नृत्य किए गए। स्टेडियम के गेट पर मुख्य अतिथि के स्वागत में कलाकारों ने छोलिया नृत्य किया। इसके बाद स्टेडियम में खेलों के शुभारंभ में स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसमें सनातन बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने कुमाऊं का लोकप्रिय कुमाऊंनी नृत्य पेश किया। इस दौरान खूब तालियां बजी, वहीं गुरुनानक बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने भांगड़ा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके अलावा डीपीएस की छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 

आज आएंगे सीएम व खेल मंत्री
राज्य खेल के उद्घाटन अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने मंच से बताया कि खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री आएंगी। हालांकि राज्य खेल का शुभारंभ सीएम को ही करना था पर पहले दिन न आ पाने के चलते सांसद को मुख्य अतिथि बनना पड़ा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed