{"_id":"66e54740aa966ca29a0c8c59","slug":"uttarakhand-news-crocodile-came-to-rudrapur-district-headquarters-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में भारी बारिश के बाद सड़क पर रेंगता दिखा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में भारी बारिश के बाद सड़क पर रेंगता दिखा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप
Sat, 14 Sep 2024 01:50 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:50 PM IST
सार
ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर जिला मुख्यालय के पास भारी बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने रोड पर एक मगरमच्छ को रेंगते देखा। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
भारी बारिश के बाद सड़क पर रेंगता दिखा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश के दौरान तराई में खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता और शांतिपुरी में मगरमच्छ का दिखना आम बात है। लेकिन अब मगरमच्छ ने जिला मुख्यालय रुद्रपुर में दस्तक दी है। तीन दिन में मगरमच्छ गंगापुर रोड पर स्थित कौशल्या कॉलोनी में नाले पर देखा गया था।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Rudrapur: छह साल की बच्ची को सांप ने काटा, अस्पताल में तोड़ा दम; बारिश के पानी के साथ घर में घुस आया था सर्प
विज्ञापन
शुक्रवार की रात तीनपानी डाम पर विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर बह रहे पानी में रेंगता नजर आया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि अब नाले में पानी कम होने पर मगरमच्छ नहीं दिख रहा है। दोनों जगहों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन