{"_id":"ccaa3315f2019241e5fa65cc2cfa0a4e","slug":"uttarakhand-has-been-bluffing-company-freedom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड में झांसा दे चुकी है फ्रीडम कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में झांसा दे चुकी है फ्रीडम कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गदरपुर।
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में महज 251 रुपये में स्मार्ट फोन देने की घोषणा करने वाली रिंगिग वेल फ्रीडम कंपनी के अध्यक्ष अशोक चड्ढा के खिलाफ परिवर्तन विकास संस्थान ने मोर्चा खोल दिया है। जिसको लेकर संस्था के सचिव सिब्ते नवी ने कंपनी पर देश की जनता के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
संस्थान का कहना था कि इससे पहले भी कंपनी अध्यक्ष चड्ढा पर डालमिया बिज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ रहने के दौरान भी लाखों की ठगी करने का आरोप लगा है। आम जरूरतों के सामान जैसे खान-पान, रेस्टोरेंट, बीमा, स्वास्थ्य और घर आदि को बाजार भाव से 20 से 30 प्रतिशत तक कम दामों पर खरीदने का झांसा दिया गया था। उन्होंने फ्रीडम कंपनी के अध्यक्ष चड्ढा सहित संजय डालमिया और प्रतीक जैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहां प्रधान रविंद्र सिंह, सलविंदर सिंह कल सी, शाहिद अली, मोहन लाल, राम सिंह, मक्खन सिंह आदि थे।
विज्ञापन