फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand exported five metric tonnes of trout to the international market for the first time.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में किया पांच मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

Sat, 11 Jul 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 11 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand exported five metric tonnes of trout to the international market for the first time.
सितारगंज। पिछले चार साल में प्रदेश में मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य में 1,650 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड 11,805 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ। पहली बार उत्तराखंड ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात कर नई उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शक्तिफार्म में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वर्ष 2022 में राज्य में 10,111 मत्स्य पालक थे, साल 2026 में इनकी संख्या बढ़कर 15,657 हो गई है। इसमें 3,584 महिला मत्स्य पालक शामिल हैं। महिला मत्स्य पालकों के लिए 60 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था करने से उनकी संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि साल 2012-17 के बीच मत्स्य उत्पादन की वार्षिक वृद्धि दर मात्र दो प्रतिशत थी, जो 2022-26 में बढ़कर 11 प्रतिशत हो गई। साल 2021-22 में मत्स्य विभाग का औसत वार्षिक बजट 55.76 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में 261.41 करोड़ रुपये कर दिया गया है। बजट में लगभग 368 प्रतिशत की वृद्धि से मत्स्य पालन गतिविधियों को नई गति मिली है। बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 35 मत्स्य पालकों को वर्ष 2025-26 में 63.37 लाख रुपये का क्लेम प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 317.24 करोड़ रुपये की योजनाओं के माध्यम से हजारों लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। अब तक 3,379 मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किए जा चुके हैं। छह फिशर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफएफपीओ) तथा 134 मत्स्य सहकारी समितियों का गठन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed