फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand clinches the 15th National Vovinam Championship trophy.

Udham Singh Nagar News: 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप ट्रॉफी पर उत्तराखंड का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand clinches the 15th National Vovinam Championship trophy.
रुद्रपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते भाजपा नेता भारत भूषण चुघ व अन्य
रुद्रपुर। जम्मू में तीन से छह सितंबर तक हुई 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रदेश ने 25 राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य से 93 खिलाड़ी और 17 रेफरी/अधिकारी सहित 110 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें उत्तराखंड ने 28 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य पदक जीतकर 223 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र 21 स्वर्ण, 14 रजत, 17 कांस्य पदक और 164 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि उत्तर प्रदेश 13 स्वर्ण, 7 रजत, 14 कांस्य पदक और 100 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए बबीता, जशनदीप सिंह (टीम इवेंट) ने स्वर्ण पदक जीते। रुनू शर्मा और मिंकू ठाकुर (टीम इवेंट) भी स्वर्ण पदक विजेता रहे। धैर्य भड़ाना, मानस डालाकोटी, मयंक दानू, सिद्धार्थ जोशी, लक्ष्य अधिकारी, गर्वित सिंह मेहता, कुलश्रेष्ठ, आर्य बहेटिया, सागर सिंह अधिकारी, सिद्धार्थ सिंह, मिंकू ठाकुर, हर्षित कुमार, आदित्य, अजय शर्मा, मीत दावरानी, शिवान्या कल्याण, शिविका अग्रवाल, सुनंदा रावत, लक्ष्मी चौहान, यशिका बिष्ट, बबीता अधिकारी, अपराजिता श्रीवास्तव, भूमि मान, भाविका त्रेहान, करुणा लखेरा और पलक बलूटिया ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। टीम के रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा नेता व समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed