{"_id":"68ed5637ff95303feb059006","slug":"us-nagars-air-will-be-monitored-from-rudrapur-and-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-133571-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर और काशीपुर से होगी यूएस नगर की हवा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर और काशीपुर से होगी यूएस नगर की हवा की निगरानी
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली से पहले जिले की हवा पर निगरानी के लिए सोमवार को काशीपुर और रुद्रपुर में रेस्पिरेबल डस्ट सैंपलर मशीन लगाई गई है। इसके माध्यम से 27 अक्तूबर तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में होने वाली बढ़ोतरी पर नजर रखी जाएगी।
सोमवार को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर और जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल रुद्रपुर में रेस्पिरेबल डस्ट सैंपलर मशीन लगाई गई हैं। इसके माध्यम से 24 घंटे थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग की जाएगी। 13 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक विभाग गुणवत्ता की निगरानी करेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि दीपावली के चलते जिले में दो स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी। इस दौरान देखा जाएगा कि दीपावली के एक सप्ताह के दरमियान एक्यूआई में कितनी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही दीपावली के बाद इसे सामान्य स्थिति में पहुंचने में कितना समय लगा। इसके अलावा बेहतर पर्यावरण के लिए दीपावली के दो दिन पूर्व व दो दिन बाद तक ध्वनि प्रदूषण की भी निगरानी की जाएगी। ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए इसके आंकड़े भी दर्ज होंगे।