फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US municipal police force in reaching smugglers thrown

तस्करों तक पहुंचने में यूएसनगर पुलिस ने झोंकी ताकत

Wed, 16 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Wed, 16 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

गदरपुर में सिपाही पर वाहन चढ़ाकर कुचलने वाले तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। दो दर्जन संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ ही 8 टीमें यूपी के जिलों में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं। एसएसपी प्रकरण का जल्द खुलासे का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

शनिवार की रात तस्करों ने सिपाही बसंत को पिकप से कुचलकर मार दिया था और साथी सिपाही जितेंद्र को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। पुलिस टीमें तस्करों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। यूएसनगर, नैनीताल में सक्रिय रहे पशु तस्करों के साथ ही सीमावर्ती रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद और बरेली जिलों में भी घटना में शामिल तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना में लिप्त तस्करों के बारे में कुछ सुराग पुलिस को मिल चुके हैं। सर्विलांस से भी घटनास्थल के आसपास सक्रिय रहे कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं। कुछ नंबर यूपी क्षेत्र के होने के कारण पुलिस मोबाइल धारकों के बारे में भी पता लगा रही है। इसके अलावा यूएसनगर और यूपी के विभिन्न जिलों से करीब दो दर्जन से अधिक संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में 4 लोगों पर शक गहराने की वजह से बार-बार पूछताछ की जा रही है। पश्चिमी यूपी में रहने वाले और दोनों प्रदेशों में बेहद सक्रिय रहे पशु तस्करों की घटना वाले दिन लोकेशन खंगाली जा रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पशु तस्कर गिरोहों का आपस में लिंक रहता है। जितनी गंभीर घटना है, उतनी ही गंभीरता से खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed