फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uproar over woman's death during treatment in private hospital

Udham Singh Nagar News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death during treatment in private hospital
रुद्रपुर। शहर के आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल पर रुपये वसूलने के लिए महिला की मौत की बात छिपाने का आरोप लगा दिया। सूचना पर विधायक और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। चार घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका। मृतका के पति ने डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामपुर जिले के थाना शहजादनगर के दनियापुर निवासी नरेंद्र सागर ने बताया कि पत्नी सुमन (28) को सिर पर दर्द के चलते 31 मार्च को आवास विकास स्थित एक न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने बताया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर 3.29 लाख रुपये लिए थे। छह अप्रैल को एक लाख रुपये जमा कराए गए थे। परिजन मरीज से मिलने की मांग करते रहे मगर उन्हें उससे मिलने नहीं दिया गया। उसने बताया कि सोमवार को भी 70000 रुपये जमा कराए थे। इसके बाद उनसे कहा गया कि मरीज को हायर सेंटर ले जाओ। दोपहर बाद जब उन्होंने स्ट्रेचर पर लिटाई गई सुमन को देखा तो वह मृत थी। उनका कहना था कि सुमन की मौत पहले ही हो चुकी थी। अस्पताल ने रुपये ऐंठने के लिए सुमन की मौत की जानकारी छिपाकर रखी थी। महिला की मौत से परिजन भड़क उठे और उन्होंने अस्पताल के गेट पर शव के साथ हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस बीच वहां विधायक शिव अरोरा, सुशील गाबा, पार्षद निमित शर्मा, राधेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, दीपक सागर सहित कई लोग वहां पहुंच गए। सूचना पर एसएचओ ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे भी फोर्स के साथ पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। विधायक ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए परिजनों ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने देंगे। इस दौरान कई दौर की बातचीत परिजनों से होती रही। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। मामला तूल पकड़ता देख सीओ पंतनगर डीआर वर्मा और रुद्रपुर कोतवाली से फोर्स भी आ गई। पुलिस की परिजनों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अरोरा ने कहा कि सभी लोगों की भावना परिवार को न्याय दिलाने की है। परिवार के लोगों से मिली जानकारी और स्थितियों को देखकर लग रहा है कि डॉक्टर के आपराधिक काम किया है।
पुलिस को दस्तावेज और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेंगे। इससे महिला की मौत का समय पता चलेगा। मृतका के पति नरेंद्र सागर ने डॉक्टर और स्टाफ पर केस दर्ज करने, हॉस्पिटल की जांच करने, जमा कराए रुपये वापस दिलाने और उचित मुआवजे की मांग की है।

एसपी सिटी, डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि निजी अस्पताल में महिला की मौत हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पुलिस को तहरीर मिली है। जांच की जाएगी।


दो अबोध बच्चों के सिर से छिना मां का आंचल

सुमन सागर को परिजनों ने सिर पर होने वाले असहनीय दर्द के इलाज के लिए भर्ती कराया था लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह अस्पताल से कभी घर वापस नहीं आएगी। मृतका की चार साल पहले शादी हुई थी। उसका सवा दो साल और चार महीने का बेटा है। उसके दोनों मासूम बच्चों को देखकर लोग भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed