फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uproar over the death of the patient in the hospital cut

मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा काटा

Sat, 17 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उलाना ब्यूरो् किच्छा
अमर उलाना ब्यूरो् किच्छा Updated Sat, 17 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of the patient in the hospital cut
अस्पताल में हंगामा काटते लोग - फोटो : अमर उजाला
सरकारी अस्पताल में मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शनिवार दिन में सुनैहरी निवासी जगदीश को परिजन अस्पताल लाए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान जगदीश को चिकित्सकों ने एक टीका लगाया था कि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जगदीश की मौत की खबर पर बड़ी तादाद में परिजन और मोहल्ले वाले अस्पताल में एकत्र हो गए और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
विज्ञापन


सूचना पर भाजपा नेता सुरेश पपनेजा के अलावा कोतवाली से पुलिस टीम भी पहुंची। बाद में परिजनों को समझा दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि देर शाम तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में डयूटी पर तैनात डा. दर्शन सिंह ने बताया कि मरीज को शुगर की बीमारी थी और उसका हल्द्वानी के एसटीएच में पिछले तीन माह से इलाज चल रहा था। सैप्टिक के कारण हालत काफी चिंताजनक थी। परिजनों ने उन्हें घर पर किसी दवा को खिलाना बताया। इससे मरीज को एलर्जी हो गई थी। गंभीर हालत में पहुंचे मरीज की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे इलाज के बिना हायर सेंटर भेजा जाता। उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए मरीज का उपचार किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed