फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uproar over cutting of green trees in Baba Mauj Giri Shiv Temple premises

Udham Singh Nagar News: बाबा मौज गिरी शिव मंदिर परिसर में हरे पेड़ काटने से हंगामा

Thu, 25 Dec 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Uproar over cutting of green trees in Baba Mauj Giri Shiv Temple premises
काशीपुर। एक मंदिर परिसर में हरे-भरे फलदार पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और आरोप-प्रत्यारोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने कटे दो आम और एक सेमल के पेड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काशीपुर–मुरादाबाद रोड स्थित ग्राम बसई इस्लामनगर चौराहे पर बाबा मौज गिरी शिव मंदिर परिसर में हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेंद्र सिंह रजवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समिति प्रबंधन से वार्ता के बाद कटे पेड़ों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय में जमा करा दिया। उन्होंने बताया इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि बाबा मौज गिरी शिव मंदिर सेवा समिति अवैध रूप से गठित की गई है। इसकी आसपास की ग्राम पंचायतों और ग्रामीणों को कोई सूचना नहीं दी गई जबकि इस मंदिर से कई गांवों के लोगों की आस्था जुड़ी है। आरोप लगाया कि मंदिर समिति ने पूर्व में भी आम के हरे-भरे पेड़ काटे थे, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है लेकिन उस धन का हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया। बताया जा रहा है प्रभागीय वन अधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर (नैनीताल) की ओर से जारी आदेश में दो सूखे आम के पेड़ और एक सेमल के पेड़ को काटने की अनुमति दी गई थी। जबकि मौके पर हरे-भरे पेड़ काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश पाल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वन विभाग से अनुमति लेने के बाद ही पेड़ों को काटा गया है। क्योंकि मंदिर परिसर में चहारदीवारी का निर्माण होना है। आरोप लगाया कि विरोध कर रहे लोग मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से दुकानें लगाकर बैठे हैं जिन्हें हटाने के लिए न्यायालय ने 30 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके चलते पेड़ कटान को मुद्दा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed