फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uproar in school, parents cut

बच्चों के अभिभावकों ने काटा स्कूल में हंगामा

Thu, 08 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar in school, parents cut
द्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल के बाहर फैंकी गई मिड डे मिल की खराब सब्जी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप स्थित एक स्कूल में पढ़ने वालों छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को मिड-डे मील के तहत खराब सब्जी खिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने समझा बुझाकर अभिभावकों को शांत कराया।


 ट्रांजिट कैंप शिव नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह कुछ अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को मिड-डे मील के तहत खराब सब्जी खिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन बाजार से सस्ती और खराब सब्जी लाकर बच्चों को परोसते हैं, जिससे बच्चों के बीमार होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


विरोध करने पर ही स्कूल प्रबंधन द्वारा खराब सब्जी को फेंका गया। मामले की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय तिवारी ने अभिभावकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इधर मामले को लेकर अजय तिवारी का कहना है कि मंगलवार को स्कूल बंद होने के कारण सब्जी खराब हो गई थी, इसलिए उसे फेंक दिया गया। बच्चों को खराब सब्जी खिलाने के आरोप में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed