फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UP, Uttarakhand Police will launch joint campaign for crime control

अपराध नियंत्रण को संयुक्त अभियान चलाएगी यूपी, उत्तराखंड पुलिस

Mon, 25 Feb 2019 07:06 PM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: yashwant yashwant Updated Mon, 25 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
UP, Uttarakhand Police will launch joint campaign for crime control
मुरादाबाद में हुई बैठक में मौजूद यूपी एवं उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी और उत्तराखंड में होने वाले आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बॉर्डर बैठक में रणनीति तैयार की। मुरादाबाद में आयोजित बैठक में कुमाऊं, गढ़वाल के आईजी सहित डीआईजी कुमाऊं और दोनों प्रदेशों के एसएसपी एवं एसएपी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैठक में दोनों प्रदेशों की पुलिस ने अवैध कच्ची शराब पर मार्च प्रथम सप्ताह से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने पर सहमति जताई। आगामी चुनावों को लेकर भी दोनों प्रदेशों की पुलिस ने अपराधियों की सूची एक-दूसरे को हस्तांतरित करने, गुंडा एक्ट के आरोपियों को जिले से बाहर करने और नशे की सप्लाई चेन को मिलकर तोड़ने का अनुबंध किया। सीमावर्ती क्षेत्रों की निगहबानी के लिए यूएसनगर पुलिस की तरह ही यूपी पुलिस से भी अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया। इस दौरान दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान कर सूचना देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किया।
विज्ञापन


अवैध असलहों के कारोबार पर नियंत्रण के लिए दोनों प्रदेशों की पुलिस अपने क्षेत्र में लाइसेंसी असलहे बेचने वाले डीलरों द्वारा उनके ग्राहकों का सत्यापन भी कराएगी, जिससे असलहे खरीदने वाले और उनका इस्तेमाल करने वालों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। शिवरात्रि के समय शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में सुरक्षा को लेकर भी दोनों प्रदेश के अधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला, डीआईजी कुमाऊं अजय जोशी, एसएसपी यूएसनगर बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी मुरादाबाद जे. रविंद्र गौढ़ सहित एसपी बिजनौर, एसपी अमरोहा, एसपी संभल, एसपी रामपुर, एसपी पीलीभीत और एसपी क्राइम हरिद्वार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से मुरादाबाद में बॉर्डर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर सहमति बनी है। कांवड़ मेले को लेकर भी चर्चा की गई। 

- एसएसपी यूएसनगर बरिंदरजीत सिंह। 


आतंकी अलर्ट को लेकर चला चेकिंग अभियान
रुद्रपुर। यूपी में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के गिरफ्तार होने के बाद जिले में घोषित अलर्ट के मद्देनजर पुलिस और बीडीएस टीम ने रेलवे और बस स्टेशन के साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे और बस स्टेशन पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही डॉग स्क्वाएड टीम ने सामान की जांच की। वहीं, शहर में भी बम निरोधक दस्ते ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा भी होटलों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही थानों की पुलिस को भी रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। चीता मोबाइल और सीपीयू भी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जांच पड़ताल में जुटी हैं। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed