{"_id":"82a9657480b505943effa239b88c1918","slug":"up-miscreants-created-uttarakhand-refuge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बदमाशों ने उत्तराखंड को बनाया शरणस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बदमाशों ने उत्तराखंड को बनाया शरणस्थली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनावों में यूपी पुलिस की सख्ती के चलते अपराधियों ने यूएस नगर को अपनी नई शरण स्थली बना ली है। कई बदमाश यहां डेरा डालकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते एक महीने में यूएस नगर पुलिस ने जिन अपराधों का खुलासा किया है उनमें अधिकांश अपराधी यूपी के बरेली, रामपुर और मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
यही कारण है कि आजकल दोनों राज्यों की पुलिस ने एक दूसरे से संपर्क साध लिया है। उधर यूपी में जहां पंचायत चुनावों के चलते पहले से ही अलर्ट जारी है वहीं यूएस नगर पुलिस ने भी सभी सीमा क्षेत्रों में थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी में तीन चरणों में संपन्न होने वाले पंचायत चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरे चरण की तैयारी चल रही है। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव हो चुके हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण में ग्राम प्रधानों के चुनाव होने हैं जबकि तीसरे और अंतिम चरण में ब्लाक प्रमुख और पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होना है। दूसरे चरण के चुनाव में अभी बरेली, रामपुर और मुरादाबाद में मतदान होना बाकी है। इसी के चलते यूपी पुलिस ने अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर काफी सख्ती कर रखी है। इसी के चलते अब अधिकांश बदमाशों ने अपने गृह क्षेत्र छोड़कर यूएस नगर में डेरा डाल दिया है।
यूएस नगर जिले में जहां बरेली के बदमाशों ने खटीमा क्षेत्र को अपना ठिकाना बना दिया है वहीं बहेड़ी के कई अपराधी नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में अपनी घुसपैठ बनाए हुए हैं। उधर रामपुर-बिलासपुर के बदमाशों ने रुद्रपुर को ठिकाना बनाया हुआ तो मुरादाबाद के बदमाशों ने भी काशीपुर और रामनगर क्षेत्र को अपना सुरक्षा कवच के रूप में लिया है। पिछले कुछ दिनों से चोरी और चेन लूट मामलों में भी यूपी के रामपुर, बिलासपुर और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बदमाशों का ही हाथ रहा है।
गिरफ्तार बदमाशों ने यूएस नगर पुलिस के समक्ष अपना गृह क्षेत्र इन्हीं जिलों को बताया है। उधर बदमाशों का यूएस नगर की तरफ रुख करने की सूचना पर जिला पुलिस ने भी यहां पर काफी सख्ती कर दी है। यही कारण है कि आजकल पुलिस के नाकों पर भी पूरी पूूरी रात गहन जांच पड़ताल चल रही है।