फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Unvieling the Martyers Statue

शहीद दिवस पर शहीदों की मूर्तिंयों का हुआ अनावरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Unvieling the Martyers Statue
नानकमत्ता के गुरुनानक एकेडमी में शहीदों की मूर्ति का अनावरण करते विधायक डा. प्रेम सिंह राणा। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। श्री गुरुनानक एकेडमी के नवनिर्मित भवन के प्रांगण में शहीदों की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण कर उनके जीवन और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में श्री गुरुनानक एकेडमी के नवनिर्मित भवन के प्रांगण में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरु की प्रतिमा का अनावरण विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना और गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान देकर हम सब को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाई है। हम सबको मिलकर उनके सपनों को साकार करना है। वहां प्रधानाचार्य मनिंदर सिंह खालसा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम नारायण सिंह राणा, निखिल मित्तल, इंद्रपाल सिंह मान, डॉ. अमृतपाल कौर, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. प्रभाकर गंगवार, सुखबीर सिंह राठौर, मीनाक्षी मिश्रा, नवनीत कौर, लक्ष्मी चौहान, रेखा गंगवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed