{"_id":"6aaef0b69065015f003708f8f20f75a3","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-the-forest-guard-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने वनकर्मी को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने वनकर्मी को मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा वन रेंज कार्यालय से लौट रहे वनकर्मी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे मे गंभीर रूप से घायल कर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही रेंज कार्यालय में तैनात वनकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बरहैनी बाजपुर निवासी बहादुर सिंह नेगी (49) टांडा रेंज अंतर्गत धीमरी बीट में तैनात थे। शनिवार शाम करीब चार बजे वह बाइक यूके (18ए 3730) से रेंज कार्यालय से बीट लौट रहे थे। संजय वन के पास अज्ञात वाहन ने बहादुर की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल बहादुर को 108 सेवा से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही टांडा रेंज में तैनात वनकर्मी और सिडकुल चौकी पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे में सफेद रंग की बोलेरो के होने की बात पुलिसकर्मियों को बताई।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने वनकर्मियों को साथ लेकर बोलेरो की तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी देने के साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी थी। ब्यूरो