फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   United FC defeated Sunshine 2-1 to win the football match.

Udham Singh Nagar News: सनशाइन को 2-1 से रौंद यूनाइटेड एफसी ने जीता फुटबाल मैच

Wed, 28 Jan 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
United FC defeated Sunshine 2-1 to win the football match.
फुटबॉल मैचफुटबॉल मैच के समापन पर विजेता टीम को ट्राफी देते पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व सचिन शुक
पंतनगर। जवाहर नगर के स्व. श्यामलाल वर्मा खेल मैदान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसके तहत सनशाइन क्लब और यूनाइटेड एफसी के बीच हुई खिताबी भिड़ंत में यूनाइटेड एफसी टीम ने प्रतिद्वंदी सनशाइन क्लब को 2 -1 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विजयी टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक अच्छा अवसर प्रदान करने के लिए सनशाइन क्लब को बधाई दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को लावारिस गो वंश की व्यवस्था के लिए जल्द से जल्द जमीन तलाशने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगला पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने खेल मैदान का सौंदर्यीकरण कराने की भी घोषणा की। इस मौके पर प्रधान तारा पांडे, पूर्व प्रधान वीणा वर्मा, बिशन सिंह मेहरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिग्विजय खाती, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed