{"_id":"6a4c047cf053263bd10282ec","slug":"underpass-work-halted-people-forced-to-climb-rob-traders-disappointed-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-145553-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास का काम रूका: लोग आरओबी चढ़ने को मजबूर, कारोबारियों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास का काम रूका: लोग आरओबी चढ़ने को मजबूर, कारोबारियों में मायूसी
Tue, 07 Jul 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। बाजपुर रोड पर आरओबी के निर्माण के बाद रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर दिया गया था। इस समस्या के समाधान के प्रस्तावित अंडरपास का कार्य भी लंबे समय से रुका हुआ है। लोगों को आवाजाही के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ना पड़ रहा है। इसके कारण आसपास के व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो गया है।
रेलवे फाटक बंद होने से बाजपुर रोड क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों को विद्यालय, अस्पताल, तहसील, न्यायालय, मुख्य बाजार इससे यातायात जाम की समस्या बढ़ने के साथ-साथ नगर के व्यापार एवं सामान्य जनजीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लंबे प्रयासों के बाद इस स्थान पर रेलवे अंडरपास स्वीकृत हुआ था। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। रेलवे और राजस्व विभाग के अभिलेखों तथा नक्शों में आपसी मिलान न होने के कारण पिछले लगभग दो वर्षों से निर्माण कार्य रुका गया था। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने इस संबंध में मेयर दीपक बाली व विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को पत्र सौंपकर निस्तारण की मांग की थी।
रेलवे और राजस्व के नक्शों में अंतर है। रेलवे का नक्शा वर्ष 1947 से पूर्व ब्रिटिश काल का है। उसका वर्तमान राजस्व अभिलेखों एवं नक्शे से नहीं मिलना इस प्रकरण की प्रमुख तकनीकी बाधा है। समाधान के लिए जल्द सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित कराई जाएगी। आपसी समन्वय से कोई व्यावहारिक और विधिसम्मत समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
अभय प्रताप सिंह, एसडीएम