{"_id":"5929dec64f1c1b99445368fb","slug":"under-construction-house-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से निर्माणाधीन मकान ढहा, मुखिया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से निर्माणाधीन मकान ढहा, मुखिया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Sun, 28 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान ढहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। भीषण आंधी आने से एक व्यक्ति का निर्माणाधीन मकान गिर गया। इसमें दबकर घर का मुखिया घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाजपुर रोड स्थित ग्राम शंकरपुरी निवासी अशोक शर्मा (50) पुत्र बाबू राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। मेहनत मजदूरी कर ही उसने एक छोटा सा प्लॉट कई साल पहले खरीदा था।
विज्ञापन
वह ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में मकान बना रहा है। शुक्रवार की देर शाम आई भीषण आंधी, ओला, बारिश से अशोक का निर्माणाधीन मकान गिर गया। परिवार के सभी सदस्य निर्माणाधीन मकान में थे। आंधी, बारिश इतनी तेज थी कि निर्माणाधीन मकान की दोनों दीवार गिर गई। इसमें मकान स्वामी अशोक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे गंभीरावस्था में रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती अशोक ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार को पाल रहे हैं। घर बनाने का उनका सपना था। आंधी, बारिश ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। अब उनके रहने का कोई ठिकाना नहीं बचा। उन्होंने बताया कि मकान बनाने में करीब 60 हजार रुपये का कर्ज भी हो गया है। इधर तहसीलदार संजय कुमार ने कहा कि घटना की जांच के लिए लेखपाल को भेजा जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
काशीपुर। देर शाम अचानक तेज आंधी, बारिश होने से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं ग्रामीण और शहरी इलाकों के दर्जनों विद्युत पोल टूटने से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रहना पड़ा। शुक्रवार शाम अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से ग्रामीण क्षेत्र के एनडी नगर आलू फार्म में 33 केवीए के चार विद्युत पोल टूट गए।
महुवाखेड़ागंज में 11 केवी के सात पोल टूटे। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के करीब 20 हजार उपभोक्ता रातभर अंधेरे में रहे। सुबह उठते भी लोगों को बिजली न होने से पानी नहीं मिल सका। लोगों को रातभर बिना बिजली के रहना पड़ा। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने देर रात तक मशक्कत की, जिससे शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रात को ही बहाल हो गई थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में पोल टूटने से बिजली चालू नहीं हो सकी।
ऊर्जा निगम की कर्मचारियों की मेहनत से शनिवार शाम तक कुछ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। टूटे पोलों को बदलने और लाइन को ठीक करने का काम चलता रहा। इसके चलते निगम को करीब एक लाख रुपये की चपत लगी है। अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि आंधी और बारिश होने से एनडी नगर में 33 केवीए के चार पोल टूटे हैं।
महुवाखेड़ागंज में 11 केवीए के सात पोल टूट गए है। निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि महुवाखेड़ागंज में जसपुर सरबरखेड़ा फीडर की 33 केवीए की लाइन का तार टूटकर 11 केवीए की लाइन पर गिर गया। दोनों जगह के कर्मचारी अपनी लाइनों को ठीक करने का काम कर रहे हैं। जैसे ही लाइन ठीक हो जाएगी। विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
बाजपुर। अंधड़, बारिश में पेड़ गिरने से क्षेत्र में 33 केवी लाइन के दो, 11 केवी लाइन के 38 पोल, एलटी लाइन के 71 पोल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बाजपुर का ग्रामीण क्षेत्र अंधकार में डूबा रहा। मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने लाइनों के फॉल्ट खोजे। वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति सुचारु की।
रविवार को स्थायी रूप से बिजली लाइन ठीक हो जाएगी। शुक्रवार को देर शाम अचानक आई आंधी ओर बारिश से पिपलिया मार्ग पर पेड़ गिरने से बिजली 33 केवी के दो पोल पर गिर गए। ग्रामीण क्षेत्र में 11 केवी के 38 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बाजपुर का आंशिक, बरहैनी, चकरपुर, नमूना, हरिपुरा, बाजपुर गांव, शोकानंगला, बेरिया दौलत, बन्नाखेड़ा, चनकपुर, केलाखेड़ा इत्यादि ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
अधिशासी अभियंता अजीत यादव ने बताया कि अतिरिक्त लेबर लगाकर बिजली पोल, लाइनों को बहुत मशक्कत के बाद ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी है। बद्रीपुर फीडर के अंतर्गत सबसे अधिक लाइन, पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। निगम को करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है।
गदरपुर। शुक्रवार रात आई तेज आंधी से काशीपुर मार्ग पर एक राइस मिल के गोदाम की छत उड़ गई। यह बिजली के ट्रांसफार्मर को तोड़ते हुए मुख्य मार्ग पर जा गिरी। इससे राइस मिल का लाख रुपये का नुकसान हो गया। शुक्रवार रात बरसात के साथ अचानक तेज आंधी शुरू हो गई मुख्य मार्ग पर कई पेड़ गिर गये।
काशीपुर मार्ग पर रुहान इंडस्ट्रीज राइस मिल के गोदाम की छत तेज आंधी के कारण उड़ गई। इसकी चपेट में बिजली के दो ट्रांसफार्मर भी आ गए। बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। मिल मालिक ने बताया कि आंधी से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान हैं।
घटना की सूचना पर तहसीलदार द्वारा हलका पटवारी को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश भुड्डी भी मौके पर पहुंचे और मिल स्वामी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने भी सरकार से नुकसान दिलाने का भरोसा दिलाया।